अर्जुन अवार्डी महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुनीता चंद्रा का निधन


भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त सुनीता चंद्रा का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 76 साल की थीं। सुनीता के बेटे गौरव चंद्रा ने बताया कि उन्होंने नींद में ही अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा कि उम्रदराज होने के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ तकलीफें थी। वह वर्ष 1956 से 1966 तक भारतीय हॉकी महिला टीम के लिए खेली और इस दौरान वर्ष 1963 से 1966 तक वह टीम की कप्तान भी रहीं। उनके दो बेटे हैं।

सुनीता के पति यतीश चंद्रा हैं, जो भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भोपाल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।